सतना श्री रामानुज वैष्ण मंडल द्वारा जगत जननी लक्ष्मी का अवतार मां श्री गोदाम्बा जगत पिता विष्णु के अवतार प्रभु श्री रंगनाथ स्वामी की सगाई गोदा बिहार कॉलोनी में सुदर्शन गुप्ता के निवास में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुई। शुक्रवार को गोदाम्बा रंगनाथ की सगाई का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ। सोलह श्रृंगार किए हुए साक्षात माता लक्ष्मी जी के अवतार मां गोदाम्बा जितनी सुंदर लग रही थीं उतने ही सुंदर आकर्षक वस्त्रों में जगत पिता भगवान विष्णु के अवतार रंगनाथ स्वामी जी लग रहे थे। इस दौरान बच्चों के धार्मिकता से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो पूरे आयोजन में चार चांद लगा रहे थे। कृष्ण और राधा का वेष धारण कर मधुवन में राधिका नाचे रे..., मां गोदाम्बा हम जीवो..., जय रंगनाथ जी लक्ष्मी नाथ जी..., जय जय हो मंगल हो... जैसे कुछ इन्हीं गीतों ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। यह आयोजन श्री रामानुज वैष्णव मंडल द्वारा हर वर्ष कराया जाता है। पृथ्वी की गोद से प्राप्त होने पर नाम पड़ा गोदाम्बा मंडल के व्यवस्थापक बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि तमिलनाडु के बिल्लीपुत्तूर के शहर में उच्च कोटि के तैलंग ब्राम्हण आचार्य श्री विष्णु चित्त स्वामी रहते थे, जो कि श्री रंगनाथ जगत पिता विष्णु का अवतार की सेवा वास्ते एक दिन बगीचे के बीच से एक सुंदर सी बच्ची जैसे कि तुरंत की जन्मी हो प्राप्त हुई। विष्णु चित्त स्वामी ने बड़े ही प्रेम से उनका पालन पोषण किया। पृथ्वी की गोद से प्राप्त होने पर इनका नाम गोदाम्बा रखा गया। दक्षिण में इन्हें बिल्लीपुत्तूर में आंडाल के नाम से भी जाना जाता है। कई धार्मिक आयोजन भी हुए और भंडारा का प्रसाद सभी ने लिया। समाज के लोगों के साथ साथ अन्य लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। प्रेमबाई गुप्ता, माया गुप्ता, सुमता गुप्ता राधा माया गुप्ता, श्रीजी गुप्ता, जयश्री करूणा तिवारी, रामचरण गुप्ता, महेन्द्र तिवारी, रिया तिवारी, गायत्री गुप्ता, राधिका गुप्ता, प्रीति गुप्ता, सोनम गुप्ता, रेणुका साहू राजेश साहू बबिता साहू प्रिया साहू रिंकी गुप्ता विनीत गुप्ता गुड़िया यादव रमेश गुप्ता एल आई सी राजकुमार साहू भागवत गुप्ता कमलेश गुप्ता श्रीकांत गुप्ता सृष्टि गुप्ता बाबूजी बद्री प्रसाद गुप्ता सुदर्शन गुप्ता , जगदीश त्रिपाठी जानकी गुप्ता राजकुमार साहू रत्नेश गुप्ता रमेश गुप्ता एल आई सी पुष्पेन्द्र गुप्ता मधुसूदन गुप्ता श्रीराम गुप्ता रामचरण गुप्ता विनीत गुप्ता कमलेश गुप्ता राजू , महेन्द्र त्रिपाठी राजेश साहू महेन्द्र साहू रामस्वयंर गुप्ता ,दामोदर गुप्ता लवकुश गुप्ता जी राजेश साहू जी, रामप्रसाद दाहिया सुरेश गुप्ता रोहित तिवारी रोहन तिवारी वैंकटेश मंदिर लल्लूलाल गुप्ता , विनय गुप्ता , रामचंद्र गुप्ता रामकृपाल गुप्ता श्याम लाल गुप्ता सहित काफी संख्या में भागवत मौजूद रहे । गोदाम्बा रंगनाथ स्वामी की विशाल शोभायात्रा 13 जनवरी को सुभाष पार्क रामदरबार से सुबह 10 बजे नगर भ्रमण के लिए निकलेगी ।